दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। रोहतक जिले के टिटौली गांव में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में दोनों युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक को दो गोली लगी है, जबकि दूसरे को एक गोली लगी है। दोनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी 26 वर्षीय सुधीर अपने घर के पास बैठा हुआ था। जिसके साथ श्रवण भी बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक आरोपित वहां पर आया, जिसने दोनों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दोनों जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, लेकिन तभी एक गोली सुधीर की बगल में और एक कंधे में जा लगी, जबकि एक गोली श्रवण की आंख के पास लग गई। गोली लगते ही दोनों लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। घटना का पता चलते ही दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर की चौकी प्रभारी एएसआई सोमवीर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts