चंडीगढ़ में कोरोना के पांच नये मामले, कुल संख्या 13 हुई

Published On

चंडीगढ़ में कोरोना के पांच नये मामले, कुल संख्या 13 हुई

चंडीगढ़। केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में कोरोना के पांच और नये मामले आज सामने आने से बाद इस शहर में महामारी से पीड़ितों की संख्या अब बढ़ कर 13 हो गई है। चंडीगढ़ प्रशासन आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार हाल ही में कनाडा से लौटा एक युवा दम्पति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा एक 23 वर्षीय युवक जो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था अब उसकी मां तथा दो अन्य युवक भी उसके सम्पर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पांचों को गवर्नमेंट मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

  • नये मामले सामने आने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़ कर 13 हो गई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts