Plastic Factory Fire: प्लास्टिक के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच श्रमिकों का किया रेस्क्यू

Published On

दमकल विभाग की टीमों ने अंदर फंसे पांच श्रमिकों का किया रेस्क्यू

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Plastic Factory Fire: यहां उद्योग विहार फेज-1 में प्लास्टिक के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग में पांच श्रमिक फैक्ट्री के अंदर भी फंस गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। अंदर धुआं भरने के कारण श्रमिकों की हालत खराब हो गई। शीशे तोडकर उन्हें बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:15 बजे उद्योग विहार फेज-1 स्थित खाना बनाने के उपकरणों में प्रयोग होने वाली प्लास्टिक बॉल बनाने वाली रूबटेक मैक नामक फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग बेसमेंट से लगनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धुआं-धुआं हो गई। आग लगने के कारण बेसमेंट में व ग्राउंड फ्लोर पर पांच श्रमिक फंस गए। धुएं से उन्हें दिक्कत होने लगी। Gurugram News

आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने शुरू की। साथ ही श्रमिकों का रेस्क्यू करने का काम भी किया गया। अंदर फंसे श्रमिक सौरभ, विपुल राणा, तनुजा, नूरजहां व मोहित को निकालने के लिए फैक्ट्री की एक तरफ लगी खिडकी का शीशा तोड़ा गया और उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका हालत खतरे से बाहर है। दूसरे तरफ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। धुएं के कारण काफी समय तक दमकल विभाग की टीमें फैक्ट्री में ही मौजूद रहीं। धुआं निकलने के बाद फैक्ट्री में सर्च अभियान चलाया गया, ताकि किसी अन्य श्रमिक के फंसे होने पर उसे निकाला जा सके। आग बुझने के बाद दमकल विभाग की टीमें वहां से रवाना हुई। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Ghaziabad Smart Meter: उपभोक्ताओं की नाराजगी,“स्मार्ट मीटर नहीं, सिरदर्द” 

About The Author

Related Posts