Sirsa News: डबवाली में किसानों की मेहनत पर भारी ओलावृष्टि! खरीद केंद्र पर लाखों क्विंटल गेहूं भीगा

कई घरों के कोनों में सफेद बर्फ जैसी परत जम गई

Published On

डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। जिले में बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली। डबवाली खंड में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीग गया। ऐलनाबाद और रानियां क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे मंडियों में भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि रात करीब 8:17 बजे शुरू हुई और देर रात तक तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओलों के गिरने की आवाज पत्थरों के टकराने जैसी सुनाई दे रही थी। कई घरों के कोनों में सफेद बर्फ जैसी परत जम गई। Dabwali News

इस दौरान बिजली की गर्जना भी सुनाई दी और कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ने अपनी गाड़ियां साइड में रोक दीं। डबवाली के विभिन्न गांवों- कालुआना, बिज्जूवाली, गोरीवाला, रत्ता खेड़ा और रिसालिया खेड़ा—में बने खरीद केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश और ओलावृष्टि से भीग गया।

किसानों ने बताया कि मंडियों में उठान में देरी के कारण यह नुकसान हुआ है। फसल बेचने के बाद भी सप्ताह या दस दिन तक उठान नहीं हो रहा, जिससे भुगतान में भी देरी हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और रेतीले इलाकों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, बिजली निगम की टीमें खंभों और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।  Dabwali News

About The Author

Related Posts