रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस में फ्री यात्रा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए हरियाणा सरकार ने बहनों को सौगात दी है। महिलाओं को रक्षा बंधन पर सरकार ने रोडवेज बस में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। रोडवेज में 10 अगस्त से दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर पाएंगे। इसके लिए सरसा डिपो से विभिन्न रूट पर 168 बसें चलाई जाएगी। रक्षाबंधन पर्व 11 और 12 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। हालांकि रोडवेज मुख्यालय की ओर से आए आदेश के मुताबिक 11 अगस्त के लिए सुविधा मान्य रहेगी। महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी। इन तैयारियों के साथ ही हर बूथ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े। इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सरसा बस स्टैंड में रक्षा बंधन पर्व के दिन अगर जहां ज्यादा भीड़ होगी। वहीं बसों को चलाया जाएगा। इसके कर्मचारी बताएंगे की इस रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई है। इसके तुरंत बाद पांच मिनट वहां बस लग जाएगी। सरसा बस स्टैंड इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर महिलाओं के लिए बस सुविधा नि: शुल्क रहेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।