होनहार पर्वतारोहियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आई सरकार

Published On

दुनिया की दस उच्चतम चोटियों में से किसी एक पर चढ़ाई करने पर मिलेगा 5 लाख का नकद पुरस्कार और सी-ग्रेड का खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। दुनिया की उच्चतम चोटियों पर चढ़ाई करने वाले होनहार पर्वतारोहियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार आगे आई है। सरकार अब विश्व की 10 उच्चतम और कठिन चोटियों में से किसी एक पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर पर्वतारोहियों को पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार देगी। साथ ही प्रदेश सरकार की खेल ग्रेडेशन पॉलिसी अनुसार उन्हें सी-ग्रेड सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ने विश्व की दस उच्चतम चोटियों की सूची भी जारी की है। जिसके तहत पर्वतारोही सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

एक चोटी का एक बार ही मिलेगा पुरस्कार

सरकार द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पर्वतारोही को एक चोटी पर कई बार चढ़ने की दशा में उसे केवल एक ही बार नकद पुरस्कार और स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

पर्वत चोटी                      ऊंचाई
माउंट एवरेस्ट               29,058 फीट
माउंट के                   2,28, 250 फीट
माउंट कंचनजंगा            28, 208 फीट
माउंट लोहत्से               27, 890 फीट
माउंट मकाल               27, 790 फीट
माउंट धौलगिरी             26, 810 फीट
माउंट नंगा पर्वत            25, 447 फीट
माउंट अन्नपूर्णा             1,25, 447 फीट
माउंट कामेट रिज           25,447 फीट
माउंट नंदादेवी पूर्व          24, 389 फीट

‘‘पर्वतारोहण एक जांबाज खेल है, जिसे विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की नई नीति से पर्वतारोहियों को निश्चित रूप से प्रोत्साहन मिलेगा। पर्वतारोही सरकार की नीति से लाभ उठा सकते हैं।

लाजवंती, जिला खेल अधिकारी सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts