पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाए सरकार: डॉ. सिंह

Published On

बढ़ रही तेल की कीमतों के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

डबवाली (सच कहूँ/राजमीत इन्सां)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डबवाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग के आह्वान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के खिलाफ शहर डबवाली एवं ओढ़ां के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। डॉ. केवी सिंह ने कहा कि आरबीआई के आंकड़ों के हिसाब से मंहगाई 6.8 फीसदी बढ़ चुकी है और कोरोना काल में 97 प्रतिशत लोगों की आय घटी है तथा 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों के अंदर जहां गैस सिलेंडर 240 रुपए महंगा हुआ है। वहीं डीजल, पेट्रोल की कीमतों में 66 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले सात महीनों में केंद्र सरकार ने करीब 58 बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर 25 लाख करोड़ रूपए कमाए हैं जिनमें से राज्य सरकारों को केवल 1 लाख 80 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर पेट्रोल पर 54 रुपए एवं डीजल पर 35 रुपए टैक्स वसूल कर आम आदमी की कमर तोड़ रही है। डॉ. सिंह ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंदर लाया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts