9 मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की रेड,लाइसेंस निलंबित

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद और पलवल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस अथॉरिटी के द्वारा की गई है। जांच में सामने आया कि ये स्टोर दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट से नकली नामों के तहत दवाइयां खरीदकर बेच रहे थे। जांच में ये भी पाया गया कि बिना डॉ के प्रिस्क्रिप्शन के इन दवाइयों को बेचा जा रहा था। फरीदाबाद के सेक्टर-55, सेहतपुर, बल्लभगढ़ और भारत कॉलोनी के चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। वहीं पलवल के तातारपुर, दुधौला, उटावड़, माता वाला मोहल्ला और रसूलपुर में स्थित पांच मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। Faridabad News

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप गहलान ने बताया कि नकली दवाइयों के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स टीम गठित की गई है, जो नियमित रूप से मेडिकल स्टोरों की जांच करती है। हर महीने 100 से अधिक मेडिकल स्टोर की जांच की जाती है और रिपोर्ट लाइसेंसिंग विभाग को भेजी जाती है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Cyber Crime: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर में 57 साइबर अपराधी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts