लिटल एंजल्स स्कूल की हॉकी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया हॉकी लीग में जीता स्वर्ण पदक

Published On

खरखोदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: 28 मार्च 2024 से 6 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया सब-जूनियर हॉकी लीग में लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत की हॉकी खिलाड़ी प्रियंका, साक्षी, तमन्ना, इशिका, भव्या व खुशी ने साईं शक्ति टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में उड़ीसा की नवल टाटा टीम को 3-2 के गोल स्कोर से हराकर यह चैंपियनशिप जीती। इस प्रतियोगिता के फाइनल फेज में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। Kharkhoda News

हॉकी कोच प्रीतम सिवाच (द्रोणाचार्य अवार्डी) ने बताया कि विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही अन्तराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं एवं उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही हॉकी खिलाड़ी निरंतर बेहतर खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। Kharkhoda News

विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Eid ul-Fitr 2024 : इस समय दिखेगा ईद का चाँद! भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद!

About The Author

Related Posts