जीटी रोड़ पर बदहाल और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था जसवंत

Published On

मेहंदा गढ़ी के सेवादारों ने की मंदबुद्धि की सार-संभाल

  • नि:स्वार्थ सेवा ने दिखाया रंग, अब हुआ स्वस्थ

सच कहूँ/साहिल इन्सां, मेहंदा गढ़ी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहती है। इसी क्रम में ब्लॉक गढ़ी के जिम्मेवार सेवादारों ने घायल अवस्था में मिले एक मंदबुद्धि व्यक्ति का उपचार करवाया और उसकी संभाल की।

जानकारी के अनुसार मास्टर श्याम लाल इन्सां को प्रेमपुरा धाम गढ़ी के नजदीक जीटी रोड़ पर एक मंदबुद्धि व्यक्ति दिखाई दिया, जो बदहाल और गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद वे उस मंदबुद्धि व्यक्ति को प्रेमपुरा धाम में ले आए और उसे खाना खिलाया और नहला धुलाकर, नए कपड़े पहनाकर उसकी मरहम पट्टी करवाई गई। सेवादारों ने उस व्यक्ति से उसके परिवार के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके पश्चात ब्लॉक भंगीदास अमीर इन्सां, मास्टर श्याल लाल इन्सां, धर्मपाल इन्सां गढ़ी, एसबीएस लाल सिंह इन्सां ने उक्त व्यक्ति की सार संभाल की और उसका उपचार करवाया।

सेवादारों के सेवा और प्रेम भाव के चलते उक्त मंदबुद्धि व्यक्ति ने चार-पाँच दिन बाद अपने परिवार के बारे में बताया। उसने बताया कि उसका नाम जसवंत सिंह है और उसके पिता का नाम सबदयाल और माँ का नाम कमला है। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडर तहसील के सालन बेढ़ारी का रहने वाला है। वहीं जसवंत अब पूरी तरह स्वस्थ है। अब ब्लॉक गढ़ी के सेवादारों ने उक्त व्यक्ति के परिवार वालों से संपर्क के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts