जजपा ने 23 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेवारी

Published On

जींद के राममेहर ठाकुर को जेजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 23 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। जींद निवासी राममेहर ठाकुर को जेजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं और सरसा निवासी जगसीर सिंह मांगियाना और नूंह निवासी जावेद को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। सोनीपत निवासी बलजीत मलिक खानपुर और महेंद्रगढ़ निवासी पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी को प्रदेश सचिव तथा रोहतक निवासी संजय बल्हारा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।

पार्टी ने रमेश गोदारा को हिसार के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं गुरुग्राम निवासी यशवीर राघव जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को जेजेपी बीसी सेल का प्रदेश प्रभारी और हिसार निवासी कृष्ण गंगवा को बीसी सैल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जेजेपी ने पंचायती राज प्रकोष्ठ में कैथल निवासी बिल्लु चंदाना और सोनीपत निवासी पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।

प्रवीण लांबा पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव होंगे

रोहतक निवासी प्रवीण लांबा पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव होंगे। जबकि जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी पूर्व मंत्री चौधरी लीला कृष्ण की पुत्रवधु सुषमा चौधरी, हिसार निवासी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा भाटी और यमुनानगर निवासी पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये गए हैं। कैथल निवासी कमलेश श्योकंद को महिला प्रदेश सचिव और कैथल निवासी सरोज बरसाना को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। वहीं रजनी बाला धीमान पंचकुला की महिला जिला अध्यक्ष होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts