पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कही ये बड़ी बात

Published On

भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो संगठनात्मक रूप से कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

खिजरावाद (सच कहूँ/राजेन्द्र प्रसाद)। Khizrabad News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों व भाजपा सरकार की योजनाओं व भाजपा संगठन की नीतियों विषयों पर चर्चा की। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र, मंडल स्तरीय,जिला स्तरीय, प्रदेश व राष्ट्रीय सतरीय और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। तभी हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके ‘ ‘विजन 2047’ को सफल बनाने में कामयाब होंगे, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश विजन 2047 के साथ आगे बढ़ रहा है। Khizrabad News

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार ने जो विजन हरियाणा प्रदेश की जनता के सामने रखा है, वह निश्चित तौर पर हरियाणा को आगे ले जाने वाला है। पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो संगठनात्मक रूप से काम करते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि बूथ जीतना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। Khizrabad News

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल महामंत्री अंकित गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, शुभम गर्ग, अंकित शर्मा, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे। Khizrabad News

यह भी पढ़ें:– Bombay High Court: हाईकोर्ट ने अनिल अंबानी पर लगाया इतने हजार रुपये का जुर्माना

About The Author

Related Posts