खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की लॉन्चिंग सेरेमनी कल

Published On

अनावरण में शरीक होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्य अतिथि होंगे मनोहर लाल

पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। खेलों में नंबर-1 हरियाणा अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 (Khelo India Youth Games) के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। 7 मई शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरूआत होगी। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में ये खेल शुरू होंगे। इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया जाएगा। खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,000 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ (Khelo India Youth Games) का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts