पश्चिमोत्तर में लू जैसे हालात, पारा 43 डिग्री के पार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मई माह में गर्मी से राहत मिलने के बाद पश्चिमोत्तर में पिछले दो दिन में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये और दिनभर लू जैसे हालात रहे जिससे अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले दो दिन मौसम खुश्क रहने के बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 30 मई से 31 मई तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। कहीं-कहीं तेज हवा ,गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पिछले चौबीस घंटों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे तथा पारा 43 डिग्री को पार कर गया। सरसा, अमृतसर, लुधियाना का पारा क्रमश: 43 डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़, हिसार, रोहतक, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, हलवारा का पारा क्रमश: 42 डिग्री, अंबाला, करनाल, नारनौल, दिल्ली, जम्मू का पारा क्रमश: 41 डिग्री रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts