पंचायत भूमि विवाद में शख्स ने मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंका

Published On

रेवाड़ी (सच कहूँ/महेंद्र भारती)। Rewari Crime News: रेवाड़ी के गांव डहीना स्थित ढाणी ठेठरबाढ़ में पंचायत भूमि को लेकर चल रहा विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब जमीन समतलीकरण के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी मशीन के सामने फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।।जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा होली चौक स्थित पंचायती भूमि को समतल कराने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई थी। यह भूमि पहले ही अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी थी। Rewari News

इसी दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और काम में बाधा डालने लगा। विरोध के दौरान उसने अपनी मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंक दिया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से ढाणी ठेठरबाढ़ गांव में होली चौक स्थित पंचायती भूमि से वर्षों पुराने अवैध कब्जे को हटाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। कब्जाधारियों ने शुरूआत में विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

बताया गया है कि गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थल होली चौक पर माता मंदिर के पास दो लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया था, जिससे आमजन के आवागमन और पूजा-अर्चना में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। Rewari News

यह भी पढ़ें:– दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशोंको किया गिरफ्तार

About The Author

Related Posts