1100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published On

सराहनीय। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मिशन ग्रीन का आगाज

  • हर खुशी के लम्हें को पौधारोपण कर यादगार बनाएं : सुमेधा कटारिया

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को स्थानीय पुलिस लाईन में मिशन ग्रीन के तहत उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक सुमित कमार, नगर निगम कमीशनर ओमप्रकाश, उप संरक्षक वन अधिकारी निवेदिता भोजराजन ने त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया।  इस दौरान डीसी और एसपी के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन और थाना चौकियों में 1100 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि पौधों के बिना स्वच्छ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती।

यदि पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रियजनों के जीवन में खुशी के लम्हों को यादगार बनाने के लिए पौधा रोपण करना चाहिए। शादी की सालगिरह, बच्चों का जन्मदिन, पूर्वजों की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक सुमित कमार ने बताया की आज एक पौधा लगाये, कुछ समय के बाद उस पौधे पर फल लगेंगे तो एक अलग आनंद की अनुभूति होगी। हर व्यक्ति को पौधा रोपण के काम को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। उप संरक्षक वन अधिकारी निवेदिता भोजराजन ने इस अवसर पर कहा कि जिला को हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दोगुणा पौधे रोपित किये जाएंगे।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक पानीपत बिजेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts