सांसद नवीन जिंदल आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) 10 जुलाई को पिहोवा और थानेसर विधानसभा की विस्तृत मंडल कार्यकारिणी बैठकों को संबोधित करेंगे। भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान व मंडल प्रधान राकेश पुरोहित ने बताया कि सांसद नवीन बुधवार दोपहर तीन बजे खुशवंत पैलेस और शाम सवा पांच बजे थानेसर के पिपली रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। Pehowa News

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सांसद की ओर से विधानसभाओं क्षेत्रों के दौरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल सांसद के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में भी क्षेत्र की जनता से जुड़े रहे हैं। यहां के लोगों से उनका विशेष स्नेह है। बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री विधायक सरदार संदीप सिंह, बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– Best Juice For Cholesterol: बैड़ कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेकेंगा इस लाल सब्जी का जूस, ये है सेवन…

About The Author

Related Posts