हरियाणा: ताऊ की सोटे से वार कर हत्या

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जींद के गांव दुडाना में एक युवक ने किसी बात पर कहासुनी होने पर अपने ताऊ की सोेटे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवार रात अजय ने ताऊ साहब सिंह पर कहासुनी के बाद उनके सिर पर सोटे से वार करने शुरू किये। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने अजय के बड़े भाई के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि अजय की तलाश जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts