डीजे पर काम करने वाले युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Published On

 बटुए की जांच से हुई मृतक की पहचान

फरीदाबाद (राजेन्द्र दहिया)। शादी में डीजे बजाने गए 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या करने के बाद बदमाश शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। घटना बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी के पास की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गांव करमन होडल का रहने वाला विजय कुमार सुभाष कॉलोनी में रहता था।

वह एक ठेकेदार के साथ डीजे बजाने का काम करता था। शनिवार रात को 12 बजे सेक्टर.2 में आयोजित एक कार्यक्रम से निबटने के बाद दो युवकों के साथ अपने घर जा रहा था। तीनों युवक रास्ते में अपने-अपने घरों मेें चले गए। मुकेश कॉलोनी में आकाश सिनेमा के पीछे किसी ने चाकू घोंपकर विजय की हत्या कर दी। सुबह गली में युवक का शव खून से लथपथ हालत में देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने थाना शहर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर उसके बटुए की जांच की तो पहचान हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता गिर्राज की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए कार्यक्रम से आने वाले दोनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts