मिटी धुंध चानण होया, सतगुरु प्यारा आ गया

Published On

ब्लॉक धमतान साहिब के गाँव सूझवान में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

धमतान साहिब (सचकहूँ/कुलदीप नैन) शाह सतनाम सिंह जी के पावन 104वे अवतार माह व पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पवित्र आगमन की खुशी में ब्लॉक धमतान सहिब की नाम चर्चा का आयोजन गाँव सूझवान स्थित नाम चर्चा घर में किया गया। इस अवसर पर नामचर्चा घर को रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लाक भंगीदास शेर सिंह इंसा ने पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की।

यह भी पढ़ें:– दूरदर्शी शिक्षक जगदीश कालीरावण व साथी स्टाफ सदस्यों की प्रेरणाएं लाई रंग

रणबीर इन्सां ने विनती का शब्द बोला।इसके बाद कविराज भाइयो ने अवतार माह के भजन मिटी धुंध चानण होया, सतगुरु प्यारा आ गया, आया जन्म दिहाडा मेरे सतगुरु दा, नूरे जलाल है छा गया, सतगुरु प्यारा आ गया लगाकर साध सँगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत मे पवित्र ग्रन्थ में से हजूर पिताजी के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध सँगत ने ध्यान पूर्वक सुना।

ब्लाक भंगीदास शेरसिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों जैसे गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, गुर्दे दान करना, आंखें दान करना, सफाई अभियान चलाना, जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करना आदि सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर 15मेम्बर दलेल इन्सां, सुनील इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, गुरजीत इन्सां, धर्मपाल इन्सां, ईस्वर इन्सां, बीरा इन्सां, तेजा इन्सां, रणधीर इन्सां सहित सेकड़ो की संख्या में साध सँगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts