सानू तेरे दर तो ओनदिया ठण्डीया रोज हवावा

Published On

एमएसजी माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

धमतान साहिब (सचकहूँ/कुलदीप नैन)। एमएसजी माह के उपलक्ष्य में शनिवार को गाँव फुलिया में ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर गुरु महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी गाँवों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक शेरसिंह इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा।” इसके पश्चात कविराज भाइयों ने गुरु प्यार दिया इतना, कैसे कहे कितना, जिंदगी को हर पल हर जगह सतगुरु बचाते है, फिर भी छुपाते है, नाम सच्चा मीत है, होर झूठी प्रीत है, सानू तेरे दर तो ओनदिया ठण्डीया रोज हवावा आदि विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक धमतान साहिब की साध-संगत 156 मानवता भलाई कार्यो पर जोर शोर से चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमेशा समाज का भला किया है और हमें भी यही शिक्षा दी है। नामचर्चा में सभी समितियो के जिम्मेवार व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार और साध-संगत ने शिरकत की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts