भतीजे ने सिर में फावड़ा मार कर दी चाचा की निर्मम हत्या 

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra Crime News: थानेसर के गांव जोगनाखेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भतीजे ने ही अपने चाचा की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाभ सिंह निवासी जोगनाखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को किसी बात को लेकर लाभ सिंह की उसके रिश्ते के भतीजे सुरजीत सिंह के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। Kurukshetra News

इसके कुछ देर बाद ही लाभ सिंह अपने मकान की गली से होते हुए कही जा रहे थे कि सुरजीत सिंह ने पीछे लाभ सिंह के सिर में वार कर दिया। जिससे लाभ सिंह खून से लथपथ होकर गिर गया। सुरजीत ने लाभ सिंह को इतने वार किए कि लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसने भी इस मंजर को देखा, हर कोई सहम गया। सूचना मिलते ही परिजन लाभ सिंह को एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फोरेंसिक की टीम ने गांव में पहुंचकर मौके से तथ्य जुटा लिए हैं। बता दें कि लाभ सिंह भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का चाचा था। लाभ सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप सुरजीत सिंह पर लगाया है।

यह भी पढ़ें:– बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी काबू, 4 चोरीशुदा बाइक बरामद

About The Author

Related Posts