सरसा में मौसम सुहावना, हल्की बूंदाबांदी

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार सुबह हल्की बरसात होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लोग गर्मी के कारण परेशान थे। इसके साथ ही जिले के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह आसमान में बादल छा गए थे और कुछ देर बाद ही बरसात होने लगी। रूक-रूक कर हल्की बरसात हो रही है। कही तेज तो कही कम बरसात दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts