अब महिलाएं आपात स्थिति में 9478913181 पर कर सकती हैं शिकायत

Published On

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सुरक्षा को जारी किया व्हाट्सएप

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में अभी तक महिलाएं सहायता के लिए हेल्प लाइन नम्बर 181 पर कॉल कर सकती थीं, लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इनकी सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए व्हाट्सएप नम्बर की भी शुरूआत की। अब आपात स्थिति में प्रदेश की महिलाएं 9478913181 नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत कर सकती हैं।

इस अवसर पर खट्टर ने प्रदेशभर में कार्यक्रमों में उपस्थित महिला शक्ति एवं अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज बड़ी चिंता केवल महिलाओं की सुरक्षा ही है। महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामलों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाये गए हैं। कानून अपना काम करता ही है। अपराधों पर केवल कानून से ही नियंत्रण नहीं किया जा सकता। ऐसे अपराधों पर संस्कारों और सुविचारों से भी काफी हद तक अंकुश लग सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts