घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या

Published On

तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। गांव कैरु में मंगलवार देर शाम को एक बुजुर्ग की घर में घुसकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के भतीजे वीरपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग राजू का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक राजू घर में अकेला रहता था और उसकी तीन बेटियां की राजस्थान के गांव बासड़ा में शादी कर रखी है। मंगलवार शाम को मृतक राजू के भतीजे वीरपाल ने कैरू चौकी में सुचना दी थी कि उसके ताऊ राजू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर हत्या कर दी है। हत्या की सूचना मिलने पर तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह, कैरू चौकी इंचार्ज मनीष कुमार के अलावा सिवानी डीएसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर रात को बुलाया गया।

वहीं रात को पुलिस ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन ग्रामीणों ने शव ले जाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने पहले डॉग स्क्वायड को बुलाकर पूर्ण जांच करवाने की मांग की और पुलिस ने टीम को डाग स्क्वायड की टीम बुलाई और रात 12 बजे के आसपास शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भिवानी भेज दिया। बुधवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कैरू पुलिस चौकी प्रभारी मनीष वालिया ने बताया कि कैरू हत्याकांड के मामले में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर दिया है और बहुत जल्दी हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts