Breaking News: हरियाणा में 1 आईएएस, 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। स्थानांतरित ‌एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार-द्वितीय को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), कैथल और एचएसवीपी, ‌कुरुक्षेत्र के सम्पदा अधिकारी मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी तरह रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts