सरसा में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण (Corona in Sirsa) का एक भी मामला सामने नहीं आया है जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.37 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है और न ही कोई मरीज स्वस्थ हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव गिगोरानी निवासी 50 वर्षय व्यक्ति की कोरोना से घर पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 649335 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33364 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32821 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 607 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिला में तीन एक्टिव मरीज है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना (Corona in Sirsa) से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts