Admissions: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू-संदीप अहलावत

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में चल रहे विभिन्न व्यवसायों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जून 2025 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है। आईटीआई खरखौदा के प्रिंसिपल संदीप अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई खरखौदा में विभिन्न व्यवसायों जैसे एसएसए अग्रेजी सीट-24, ड्रैस मैकिंग -20, प्लम्बर- 24, फिटर-20, इलैक्टों निक्स मैकेनिक-24, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर-24, ड्राफ्टमैन मैकेनिक-20, ड्राफ्टमैन सिविल-24, पेंटर

जनरल-20, वेल्डर -40, कारपेंटर-24, कार पेंटर-24, डीजल मैकेनिक -48, कम्प्यूटर आपरेटर -48, वायरमैन -20, पेंटर -20, ड्राफ्ट मैकेनिक – 20, बेल्डर -40, कटाई -सिलाई, ब्यूटीशियन, इत्यादि मे प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। जिसमें प्रार्थी संस्थान में आकर हेल्प डेस्क पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में अत्याधुनिक तकनीकी सभी मशीने उपलब्ध है। तथा संस्थान का विभिन्न उद्योगों के साथ तीन से छ: महीने प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों में भेजा जाता है। Kharkhoda News

जिसके तहत प्रशिक्षणार्थियों को मानदेय भी दिया जाता है, साथ ही संस्थान की पूरी टीम प्रशिक्षणार्थियों को उच्चकोटी का रोजगार मुखी प्रशिक्षण देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए व्यक्तिगत मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी, फैमिली आई डी, आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज (10वीं, 12वीं), जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, गैप इयर सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट पास बुक, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो होना अनिवार्य है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Trending News: पच्चीस साल बाद, पेंशन मिलने की खुशी में माँ मेरे पास आई बोलीं ले बेटा 50 रुपये ….

About The Author

Related Posts