20 को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जुटेगी लाखों की भीड़: जगदीश राठी

Published On

कहा, जनता अब बना चुकी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश राठी (Jagdish Rathi) ने कहा है कि 20 अगस्त को हिसार में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ पहुंचेगी। अब तक जिस जिले में भी विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम हुआ है, हर बार भीड़ ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। राठी पिहोवा के विभिन्न गांवों में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को न्योता दे रहे थे। वे जिस भी गांव में गए, वहीं फूल मालाओं के साथ जगदीश राठी का जोरदार स्वागत किया गया। Pehowa News

जगदीश राठी ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व की कांग्रेसी सरकार बनाने का मन बना लिया है। हरियाणा के प्रत्येक जिले में कोई ना कोई नया प्रोजेक्ट हुड्डा सरकार में शुरू हुआ। राठी ने कहा आज प्रदेश बेरोजगारी में पूरे देश में नंबर एक पर चला गया है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और क्राइम की कोई सीमा नहीं रही। दिनदिहाड़े कत्ल, चोरी और ठगी की घटनाएं घट रही हैं लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुई है। उन्होंने कहा की अब प्रदेश की जनता को इंतजार है कि कब भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार हरियाणा प्रदेश से जाए और हुड्डा के नेतृत्व वाली कब कांग्रेस की सरकार हरियाणा में आए ताकि प्रदेश की जनता सुख की सांस ले सके। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– पढ़ाई में अच्छी कार्यप्रणाली दिखाने वाले बच्चे सम्मानित

About The Author

Related Posts