पानीपत: चाकू, लाठी से पीट-पीट कर युवक की हत्या

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के पानीपत शहर के गांव चुलकाना में दो दोस्तों पर गांव के ही दूसरे पक्ष ने चाकू, लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी दूसरा साथी घायल हो गया जिसे रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि राकेश उर्फ शिवजी व आशू उर्फ मुच्छा बाइक पर घूम रहे थे और गांव के मेन अड्डे पर उनका किसी बात को लेकर गांव के ही युवकों के साथ झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तेजधार हथियारों से हुए हमलों में दोनों गंभीर हो गए। दोनों को परिजन नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि आशू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts