पूज्य गुरू जी का बेअदबी मामले से नहीं कोई लेना-देना

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। बेअदबी मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की स्पैशल जांच टीम (एसआईटी) मंगलवार को सुनारिया जेल रोहतक पहुंची। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां इस जांच प्रक्रिया में दूसरी बार शामिल हुए। इस संबंधी जानकारी देते हुए पूज्य गुरू जी के सीनियर वकीलों ने बताया कि आईजी एसपीएस परमार के नेतृत्व वाली एसआईटी सुनारिया जेल पहुंची व पूज्य गुरू जी को जांच में शामिल किया। वकीलों ने कहा कि बेअदबी मामले का पूज्य गुरू जी व डेरा सच्चा सौदा के साथ कोई लेना-देना नहीं। एसआईटी द्वारा लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल झूठे, बेबुनियाद व चुनावी तिकड़मबाजी है। वकीलों ने कहा कि पुलिस बिना सिर-पैर के बात का बतंगड़ बना रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts