खुशखबरी : हरियाणा के खेल विभाग में निकली बंपर भर्ती

Published On

21 अप्रैल तक हेड कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा खेल विभाग में विभिन्न (Sports Department) खेलों के हेड कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। आॅनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।

यह भी पढ़ें:– सीधे किसानों के खातों में पहुंचेंगे 317.22 करोड़

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया (Sports Department) हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत हॉकी, टाई कमांडो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग आदि के हेड कोच के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी के साथ स्पोर्ट्स साइकोथैरेपिस्ट, न्यूट्रीनिस्ट, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग एक्सपर्ट आदि के आवेदन आमंत्रित भी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक योग्य आवेदक आॅनलाइन मोड के माध्यम से दिए गए पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने का लिंक व पदों से जुड़ी अन्य जानकारी https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर उपलब्ध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts