आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा चार जून को
Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जनवरी-2023 के सत्र के लिए राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज (आर.आई.एम.सी.), देहरादून (उत्तराखंड) में प्रवेश हेतु लिखित प्रवेश परीक्षा इस वर्ष चार जून को यहां आयोजित की जाएगी।
रक्षा सेवा कल्याण विभाग के प्रवक्ता अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 25 अप्रैल या इससे पूर्व रक्षा सेवा कल्याण निदेशालय के यहां स्थित कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे। मान्यता प्राप्त स्कूल से अध्ययन कर रहे लड़के और लड़कियां दोनों ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं, जिनकी आयु साढ़े 11 वर्ष से कम और एक जनवरी, 2023 को 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।