बॉक्सिंग में साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा राज्य यूथ महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि 16 से 19 मई को गोहाना (Gohana),  में आयोजित हुई। जिसमें प्रताप स्कूल खरखोदा की  साक्षी दहिया ने 60  किलोग्राम भार  वर्ग  में स्वर्ण पदक जीतकर ज़िला सोनीपत, अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेता साक्षी का द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ओम प्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखोदा, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया, साक्षी के पिता संजय कुमार, बॉक्सिंग कोच नवीन ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:– जानिए! भारत में कब-कब हुई नोट बंदी 

Kharkhoda News

सभी ने साक्षी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने का और विद्यार्थियों का प्रेरणास्रोत बनने का आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर साक्षी के पिता संजय कुमार ने बताया कि साक्षी प्रताप  विद्यालय में पिछले 7 साल से पढ़ रही है और बॉक्सिंग खेल का अभ्यास कर रही है। आज साक्षी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर सोनीपत (Sonipat) जिले, प्रताप विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इसके लिए मैं प्रताप विद्यालय का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

प्रताप स्कूल में शिक्षा और खेल का संगम विद्यार्थियों को निरंतर आकर्षित कर रहा है। साक्षी के अनुसार जहां मुझे खेल के लिए सभी आधुनिक आवश्यक सुविधाएँ मिली वहीं शिक्षा के प्रति भी उनके गुरुजन हमेशा उसके लिए समर्पित और फ़िक्रमंद नज़र आए। एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया ने  बताया कि साक्षी एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक मेधावी छात्रा भी है। साक्षी इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

About The Author

Related Posts