जल बचाओ अभियान का शुभारंभ

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। मेगास्टार एलईडी संस्थान में जल बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पं. देवेंद्र दत्ता व सह संयोजक बेला भाटिया ने इस अभियान को पानीपत के लिए एक आवश्यक कदम बताया, क्योंकि जिस तरह से पानी का दुरुपयोग होता है और ग्राउंड वाटर लेवल धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। आने वाले कल में हमारी पीढ़ी हमसे यह सवाल जरूर करेगी कि उस समय जब विकट स्थिति पैदा हो रही थी जब परिस्थितियां बदल रही थी तो हम यानी कि उनके बुजुर्ग क्यों नहीं जागे। देवेंद्र दत्ता ने उपस्थित सभी लोगों से विनती की आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य जल बचाने में सहयोग करें। इस अवसर पर उनके साथ राकेश भाटिया, सुनील सोनी, राजकुमार, डॉ. हेमा रमन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts