वकील चैंबर में चली गोली, दहशत

Published On
  • सूचना पर डीएसपी, सीआईए व शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। जिले के वकील के चैंबर में बधुवार सुबह गोली चल गई। जिससे वकीलों में डर का माहौल पैदा हो गया है। गोली के छर्रे चैंबर के पास में बैठी स्टेशनरी संचालिका सपना के पैर में लगे। वही चैंबर का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलते ही डीएसपी, सीआईए व शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। वहीं दूसरी तरफ घायल महिला को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया है। एडवोकेट गिरधारी लाल गोयल ने बताया कि वह अपने चैंबर में एडवोकेट याशिका और मुंशी शिवकुमार के साथ था। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दरवाजे का शीशा टूट कर चैंबर के अंदर आ गिरा। वकीलों ने पुलिस पर आरोप लगाए है। प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया कई लोग थे जिनके पास हथियार थे। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:– सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 27 सितंबर से यूट्यूब पर लाइव

11 बजे चार लोग कोर्ट परिसर में हुए दाखिल

बुधवार सुबह करीब सुबह 11 बजे चार लोग कोर्ट परिसर में आए थे। इसमें पूर्व उपप्रधान अनिल सिंगला के अलावा एक युवक और गनमैन भी था। वे किसी मामले में वकील के पास गवाही के सिलसिले में आए थे। कोर्ट परिसर में सीढ़ी चढ़ते वक्त गनमैन का पैर मुड़ गया और अचानक गोली चल गई। अनिल सिंगला के साथ गनमैन की बंदूक लोडेड थी। गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मची। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखी और पूछताछ भी की। मामला महज एक इत्फाक था। हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रशासन से चैंबर में हथियार पर पाबंदी लगाने की मांग

बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेन्द्र दूहन वकीलों के चैंबर के नजदीक जो गोली चली है यह बहुत ही चिंता का विषय है। इस हादसे से सभी वकील अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वकीलों के परिसर में भी हथियार पर पाबंदी लगाई जाए और पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts