शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन

Published On

सीनियर सेकेंडरी परीक्षा-2019-20 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2019-20 मेंं सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने हेतु उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिसमें शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के तीन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इनमें मृदुल श्याम सिंघल ने फिजिकल एजुकेशन, साहिल व आकाश इन्सां ने अकाउटेंसी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों में स्थान बनाते हुए सीबीएसई द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ता प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं।

बता दें कि सीबीएसई द्वारा इस प्रमाण पत्र के लिए केवल उन्हीं विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जो पूरे भारतवर्ष में विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता प्रदर्शित करके सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों की श्रेणी में आते हैं। छात्रों की इस सफलता पर समस्त स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

तीनों प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशानिर्देशों और पावन प्रेरणा द्वारा ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। उधर विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के प्रबंधकीय कमेटी, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां व प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां और समस्त स्कूल स्टाफ ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts