सरसा में दस मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में शुक्रवार को दस मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 9 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.24 प्रतिशत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम ने बताया कि जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दस केस मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा से 3, डबवाली से दो, ओढ़ा से एक, नाथुसरी चौपटा से एक, माधोसिघाना से एक, रानियां से दो व बढ़ागुडा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 695863 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33769 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33193 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts