Road Accident: गुरुग्राम में तेज रफ्तार होंडा अमेज कार की टक्कर से खंभे पर जा चढ़ी थार

Published On

थार में सवार युवती को कड़ी मशक्कत के बाद थार गाड़ी से निकाला गया बाहर

  • गोल्फ कोर्स रोड पर हुई यह दुर्घटना, दोनों गाड़ियों में सवार बच गए | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Road Accident: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर अक्सर किसी न किसी की जान ले लेता है। इस बार तेज रफ्तार एक गाड़ी की टक्कर से किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन एक गाड़ी बिजली के खंभे पर जा चढ़ी। गोल्फ कोर्स रोड की यह घटना लोगों का दिल दहला देने वाली भी रही और रोमांचक भी। बहुत से लोग इस गाड़ी की वीडियो बनाने में लगे रहे। कुछ लोग खंभे पर चढ़ गाड़ी में सवार युवती को सकुशल बाहर निकालने की जुगत में रहे। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को गाड़ी से बाहर निकाला गया। Gurugram News

जानकारी के अनुसार आंचल गुप्ता नामक युवती महिंद्रा थार गाड़ी चलाते हुए जा रही थी। वह जैसे ही गाड़ी को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ रही थी, इसी बीच एक तेज रफ्तार होंडा अमेज गाड़ी आई और थार में टक्कर मार दी। होंडा अमेज की टक्कर लगते ही थार गाड़ी उछलकर बिजली के खंभे पर जा चढ़ी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भीषण रहा होगा। भारी भरकम थार गाड़ी को हल्की होंडा अमेज गाड़ी ने इस तरह से उछाल दिया, यह नजारा देखकर लोग दंग रहे गए। Gurugram News

यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। लोगों ने शायद ऐसा नजारा पहली बार देखा था कि एक गाड़ी खंभे पर जा चढ़ी हो। ऐसे में लोग इस हादसे की वीडियो बनाने में मशगूल थे। हालांकि कुछ लोगों ने थार गाड़ी में सवार युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कामयाबी मिली। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– राजगढ थाना पुलिस ने एक साल से फरार एक हजार रूपये के ईनामी घोषित स्थायी वारन्टी को ताउडु हरियाणा से क…

About The Author

Related Posts