विदेश भेजने के नाम पर 34 लाख रुपए ठगी मामले में आरोपी 4 दिन के रिमांड पर

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 34 लाख की ठगी करने के मामले आरोपी गांव बकनौर जिला अम्बाला निवासी बलजिंद्र को काबू कर लिया गया। आरोपी किसी अन्य मामले में अंबाला जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव हरनामपुरा जिला जींद निवासी प्रतीक की शिकायत अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने ताऊ राजेश के साथ जाकर गांव बादड़ जिला पानीपत निवासी रोहताश से बातचीत की। रोहताश ने उसको अमेरिका भेजने के लिए 38 लाख रुपये में बात तय हुई। 17 जनवरी को रोहताश ने उसे दिल्ली से दुबई भिजवा दिया और 10 दिन बाद दुबई से नेपाल भिजवा दिया। 7 फरवरी को नेपाल में उसके पास आरोपी रोहताश द्वारा भेजा आदमी आया और उसका पासपोर्ट ले लिया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर वहां से उसका अपहरण करवा दिया और जबरदस्ती घर पर संदेश भिजवाया कि वह मैक्सिको पहुंच गया है। Kaithal News

आरोपियों ने उसके घर फोन किया कि आपका बेटा अमेरिका पहुंचा गया है। यह कहकर आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों को ग्रीन वैली होटल में क्योडक़ के पास बुलाया। उसके परिवार ने आरोपियों को 35 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसके साथ-साथ अन्य कई लडक़ों को भी नेपाल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। बाद में नेपाल की पुलिस ने उनको बचाया और 24 फरवरी को वह अपने घर पर पहुंचा। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो रोहताश ने केवल 99 हजार रुपये वापस दिए। बाकी रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रोहताश के साथ गांव डोहर निवासी प्रवीन, अशोक, ईश्वर व गांव बकनौर जिला अंबाला निवासी बजिंद्र भी मिले हुए थे। पांचों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– AUS vs PAK: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया 163 रन पर ढ़ेर

About The Author

Related Posts