मासूम को फांसी पर लटका फंदे पर झूली विवाहिता

Published On

झज्जर के गांव पलड़ा का मामला

  • पति और सास-ससुर पर केस दर्ज

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने दो साल के मासूम को फांसी के फंदे पर लटका दिया और बाद वह स्वयं भी फांसी के फंदे पर झूल गई।

जानकारी के अनुसार गांव बिचौडिय़ा जिला महेन्द्रगढ़ की रहने वाली सुमित्रा की शादी करीब साढ़े तीन साल पूर्व गांव पलड़ा के रहने वाले मनीष के साथ हुई थी। मनीष खेतीबाड़ी का काम करता था। आरोप है कि शादी के बाद से सुमित्रा को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए अक्सर तंग किया जाता था। सुमित्रा को एक दो साल का मासूम बच्चा भी था। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू कलह का था और इसी के चलते सुमित्रा ने बीती देर शाम गांव पलड़ा में ही अपने घर के एक कमरे में पहले तो अपने दो साल के मासूम को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला और बाद में वह स्वयं भी कमरे में ही फांसी के फंदे पर झूल गई।

परिजनों को जब पता चला तो तब तक मासूम हर्ष व उसकी माँ सुमित्रा दम तोड़ चुके थे। उन्हें मृत हालत में ही झज्जर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। सुबह मामले की सूचना सुमित्रा के परिजनों को दी गई। वीरवार को सुमित्रा के परिजनों ने यहां आकर इस घटना के लिए सुमित्रा के पति मनीष व सास और ससुर को दोषी ठहराया। पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर सुमित्रा के पति मनीष व सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मासूम हर्ष व विवाहिता सुमित्रा के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts