धर्मार्थ गौशाला भटगांव की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Published On

खरखौदा,  सच कहूं /हेमंत कुमार। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अनूप दहिया ने बताया कि धर्मार्थ गौशाला भटगांव की नई कार्यकारिणी का चुनाव 29 जून को होना निर्धारित था, जिसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव सहित 11 सदस्यो के चयन हेतु प्रत्येक पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 12 जून को नामांकन पत्रों की जांच सम्पन्न हुई, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। किसी प्रत्याशी के विरोध मे कोई नामांकन पत्र दाखिल नही हुआ अत: समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए अनिल दहिया निवासी गांव सेहरी, उपप्रधान पद के लिए बलजीत सिंह निवासी गांव रोहट, महासचिव पद के लिए राम निवास निवासी आर्य नगर सोनीपत, सहसचिव पद के लिए दिनेश कुमार निवासी गांव खांडा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतपाल निवासी गांव खांडा, कार्यकारिणी सदस्य रोहतास निवासी गांव सलीमसर माजरा, नरेश कुमार निवासी भटगांव माल्याण, नरेश कुमार निवासी महलाना, रणधीर सिंह निवासी भटगांव डूंगरान, रणबीर सिंह निवासी रिढाऊ तथा वेद सिंह निवासी भटगांव डूंगरान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

About The Author

Related Posts