घर से आभूषण चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पुलिस ने एक आपचारिक बालक को अभीरक्षा में लिया

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के एविटी स्टाफ ईशरवाल की टीम ने 24 घंटे के अंदर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी सहित एक आपचारिक बालक को पुलिस अभीरक्षा में लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला के गांव रोढ़ा निवासी महिला ने थाना बहल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि 21 जून की रात को चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चोरी करके ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना बहल में मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एविटी स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने एक आरोपी को गांव रोढ़ा से गिरफ्तार कर मामले में एक आपचारिक बालक को पुलिस अभीरक्षा में लिया है। Bhiwani News

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुमित गांव निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दो सोने की चूड़ी, एक चांदी का कड़ा, एक नाक की तिल्ली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चार जोड़ी चांदी की चुटकी, चार जोड़ी चांदी व मनियों की माला, 04 चांदी के कडुले, एक सोने का झुमका, एक चांद पातड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी सुमित को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है तथा रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Snake News: नागरिक अस्पताल में सांपों के मिलने से कर्मचारी और मरीजों में दहशत का माहौल

About The Author

Ad Ad

Related Posts