धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी कार की कुर्की कर पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा

Published On

नए भारतीय कानून से मिला पीड़ित को त्वरित न्याय

  • 14 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का था मामला

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: अपराध की आय से पीड़ित को गुरुग्राम पुलिस ने मुआवजा दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मात्र 60 दिन के अंदर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी द्वारा पीड़ित से हड़पी गई राशि से खरीदी गई कार की कुर्की करवाकर पीड़ित को पैसे वापिस दिलाए। पुलिस थाना सेक्टर-10ए गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की। इस मामले में आरोपी द्वारा पीड़ित से 14 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर उक्त राशि से एक सेडान कार खरीदी गई थी। Gurugram News

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच के दौरान यह पता चला कि वह कार अपराध (धोखाधड़ी) से अर्जित राशि से खरीदी गई थी। इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष बीएनएस की धारा के तहत वाहन को कुर्क करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। आरोपी द्वारा न्यायालय में वाहन को अपराध की आय से खरीदा जाना भी स्वीकार किया गया। जिस पर न्यायालय द्वारा 21 जनवरी 2026 को कुर्की के आदेश पारित किये गये। न्यायालय के आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट गुरुग्राम के माध्यम से बीएनएस की धारा के तहत नीलामी एवं वितरण की कार्रवाई की। डीसी कार्यालय के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी कर सरकार के ई-आॅक्शन इंडिया पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी संपन्न कराई गई।

जिसमें वाहन की उच्चतम बोली 11 लाख 30 हजार रुपये लगी। 26 फरवरी 2026 को न्यायालय को सूचित करते हुए सफल बोलीदाता द्वारा 11 लाख 30 हजार रुपये की राशि का चेक न्यायालय में पीड़ित को दिया गया। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि देश में पहली बार अपराध की आय से पीड़ित को प्रत्यक्ष आर्थिक मुआवजा दिलाया गया। इस प्रकार भारतीय न्याय संहिता-2023 के प्रावधानों के अंतर्गत अपराध की वास्तविक आय से पीड़ित को प्रत्यक्ष मुआवजा दिलाया जाना भारत में पहली बार हुआ है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– ऐतिहासिक बजट पर मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला व सुखबीर इसहाक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

About The Author

Related Posts