ट्रेन हादसे में दोनों टांगें गंवाने वाले बेजुबान के दर्द को इन लोगों ने किया दूर

स्ट्रीट डॉग का उपचार कर पेश की मानवता व जीव-दया की अनूठी मिसाल

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। रेलवे स्टेशन पर मानवता और जीव-दया की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में एक स्ट्रीट डॉग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दोनों टांगें कट गईं। गंभीर रूप से घायल वह बेजुबान दर्द से तड़प रहा था और मौके पर मौजूद लोग यह मंजर देखकर भावुक हो उठे। इस कठिन समय में इंसानियत का परिचय देते हुए डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सजीव शर्मा, विशाल अरोड़ा और डॉ. संजय गर्ग अपने साथियों सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने बिना देर किए घायल डॉग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घावों को साफ कर ब्लीडिंग रोकी गई तथा पूरी सावधानी के साथ पट्टियां की गईं।

About The Author

Related Posts