दुकान का शटर उखाड़कर 15 लाख के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ

Published On

जनवरी में भी ऐसी ही वारदात दी गई थी अंजाम

  • पुलिस प्रशासन के खिलाफ हांसी गेट के दुकानदारों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में थाना सिविल लाइन के नजदीक हांसी गेट पर आधा दर्जन से अधिक चोर दुकान में घुस कर 15 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  चोरी होने से गुस्साए व्यपार मंडल के दुकानदारों ने हांसी गेट पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस सिर्फ शहरवासियों को तंग करने के लिए उनके चालान काटने में लगी रहती है। चोरों को पकड़ने का समय पुलिस के पास नहीं है। दुकानदार रोहित रहेजा ने बताया की उनकी दुकान में पिछले वर्ष भी चोरी हुई थी, लेकिन आज तक चोर पकड़ में नहीं आए हैं।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस को चोरों की फुटेज भी दी गई थी। 22 लाख रुपए की चोरी पुलिस ने चार लाख रुपए की कहकर अनट्रेस दिखा दी थी। रविवार को फिर ऐसा हुआ है। आज भी पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी दे दी है। वहीं दुकानदारों ने इस घटना पर रोष जताया है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कुछ समय के लिए जाम भी लगा दिया। बाद में समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts