सरसा में तीन मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.37 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए है। जिनमें एक सरसा शहर से, एक चौटाला से व एक मरीज रानियां के कोरोना संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 677082 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33412 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32868 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 493 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में चार एक्टिव मरीज है जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts