पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने खुद को मारी 3 गोलियां

Published On

घायल को पुलिस ने रेवाड़ी ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया, पीजीआई रोहतक रैफर

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने अपनी कनपटी पर गन रख पुलिस को जाने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपने ऊपर तीन फायर कर लिए। अब गंभीर रूप से घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया निवासी राजन व भिवानी के तोशाम बाईपास डाबल कालोनी रहने वाले महेंद्र के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे थे। रविवार को सीआईए भिवानी को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। इसके बाद दोपहर तीन बजे बाद से सीआईए टीम ने दोनों का पीछा करना शुरू किया।

करीब 12 किमी दूर गांव सुठाना दोनों के पीछे पहुंची और वहां उन्हें घेर लिया। इस दौरान महेंद्र तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन राजन फायरिंग करते हुए एक घर की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने चेतावनी दी तो उसने पहले कनपटी पर गन लगाकर पुलिस को चले जाने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो फिर उसने दो फायर अपने पेट और एक फायर पैर पर कर लिए। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लिया और रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लेकर गई। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया।

राजन और महेंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि घायल राजन और महेंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। राजन ने पहले पुलिस टीम पर फायर किए फिर खुद पर। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ देर के लिए गांव में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजन के फायर करने एवं उसके लहूलुहान होने के बाद कई लोगों ने अपने आप को घर के अंदर बंद कर लिया। करीब आधा घंटे यह घटनाक्रम चला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts