Road Accident: पलवल में ट्रक ने युवक को कुचला

Published On

पलवल (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: नेशनल हाईवे-19 पर गांव खटैला सराय के समीप ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे साधन का इंतजार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मुताबिक गांव खटैला गांव निवासी धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और उसका भतीजा नितेश किसी निजी कार्य से होडल शहर जा रहे थे। Palwal News

दोनों नेशनल हाईवे-19 पर अपने गांव के चौराहे पर हाईवे किनारे कच्चे में खड़े होकर होडल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पलवल की तरफ से एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पलवल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसके भतीजे की मौत हो गई। Palwal News

यह भी पढ़ें:– Political: राजनीति पिच पर कमाल नहीं कर पाए क्रिकेट के बादशाह पटौदी

About The Author

Related Posts