बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी काबू, 4 चोरीशुदा बाइक बरामद

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम द्वारा आरोपी चीका निवासी प्रकाश तथा अजय को ड्रैन पुल चीका रोड़ कैथल से काबू कर लिया गया। गांव बेगमपुर निवासी मनप्रीत की शिकायत अनुसार 10 फरवरी को नगर परिषद कैथल के पास से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद करने के अतिरिक्त 3 अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। जो यह 2 बाइक आरोपियों ने पेहवा व एक पटियाला से चोरी करनी कबुल की है। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने चीका से एक अन्य बाइक चोरी करने की वारदात कबूल की, जो उक्त बाइक चीका पुलिस द्वारा पहले ही लावारिश हालात में बरामद की जा चुकी है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत

About The Author

Related Posts